Join Group!

राशन कार्ड से नाम कट सकता है ये हैं सबसे बड़े कारण, क्या आप भी कर रहे हैं इन्हें नज़रअंदाज़?

राशन कार्ड नियम: सरकार कई लोगों के राशन कार्ड रद्द कर रही है। कई लोगों के नाम राशन कार्ड से कट गए हैं। अगर आप भी ये काम नहीं करवाते तो राशन कार्ड से हट जाएगा नाम। भारत सरकार लोगों के लिए कई योजनाएं लाती है। सरकार की ज्यादातर योजनाएं देश के गरीब, जरूरतमंद और पिछड़े लोगों के लिए होती हैं। भारत में आज भी कई लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।

ऐसे लोग अपने लिए दो वक्त के भोजन का भी इंतजाम नहीं कर पाते हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत भारत सरकार ऐसे लोगों को कम कीमत पर राशन मुहैया कराती है। सरकार इसके लिए इन लोगों को राशन कार्ड भी जारी करती है।

भारत सरकार ने राशन कार्ड के लिए कुछ पात्रता तय की है। राशन कार्ड उन लोगों को जारी किए जाते हैं जो उन पात्रताओं को पूरा करते हैं। राशन कार्ड पर कम दर पर खाद्य पदार्थों के अलावा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है।

अंत्योदय अन्न योजना में क्या-क्या मिलता है?

अंत्योदय अन्न योजना में 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल निशुल्क दिया जाता है। पांच से 25 अक्तूबर तक राशन वितरित किया जाएगा। इस दौरान ई-केवाईसी की प्रक्रिया बंद है। जिले में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय योजना के कुल 355302 कार्ड बने हैं। इसमें 16,52,474 यूनिट प्रचलन में हैं। सभी यूनिटों की ई-केवाईसी की जा रही है। कार्डधारकों ने अभी तक सिर्फ 90483 यूनिटों की ई-केवाईसी कराई है। विभाग ने चेताया है कि ई-केवाईसी कराने के लिए पर्याप्त समय दिया जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी प्रगति नहीं बढ़ रही है। वर्तमान में 15,61,991 यूनिट शेष हैं।

राशन कार्ड से नाम कट सकता है

लेकिन पिछले कुछ समय से सरकार कई लोगों के राशन कार्ड रद्द कर रही है। कई लोगों के नाम राशन कार्ड से हटा दिए गए हैं। सरकार ने इस बारे में लोगों को पहले ही सूचित कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद लोग यह काम नहीं करवा रहे हैं।

राशन से नाम कट जाए तो क्या करें?

अगर आपका नाम राशन कार्ड से कट गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप इसे दोबारा राशन कार्ड में जुड़वा सकते हैं। अगर आपका नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ा है तो आपको इन कार्ड से मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिलेंगी।

राशन कार्ड से नाम कट सकता है

खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी दी जाती है। राशन कार्ड में दोबारा अपना नाम जुड़वाने के लिए आपको नीचे दी गई आसान प्रक्रिया का पालन करना होगा-

सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल www.nfsa.gov.in पर जाएं और अपने राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी चेक करें।
अब राज्य के पोर्टल पर क्लिक करें। आपको अपना राज्य, ब्लॉक और पंचायत चुनना होगा।
इसके बाद राशन की दुकान और दुकानदारों के नाम से लिस्ट चुनें। इसके बाद अपना नाम देखें।
अगर आपका नाम लिस्ट में नहीं है तो आप खाद्य आपूर्ति विभाग में जाकर नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म भर सकते हैं।
इसके साथ ही आपको कई दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी जमा करानी होगी।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद, सत्यापन किया जाएगा और आपका नाम फिर से राशन कार्ड में जोड़ दिया जाएगा।

रंग के आधार पर राशन कार्ड के प्रकार

नीला/पीला आधार कार्ड गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के परिवारों को जारी किया जाता है।
गुलाबी राशन कार्ड गरीबी रेखा के पास रहने वाले परिवारों को जारी किया जाता है।
सफेद राशन कार्ड उन परिवारों को जारी किया जाता है जो आर्थिक रूप से समृद्ध हैं। इसे जारी करने का मुख्य उद्देश्य केवल पहचान पत्र के रूप में है।

Leave a Comment